Ad image

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, एक दिन में 8,082 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Pahad Vaarta
1 Min Read
  • हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 3.69 लाख से अधिक यात्री करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर बुधवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे 8,082 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। यात्रा सीजन के दौरान पंजीकरण केंद्र पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

जारी आंकड़ों के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के लिए सर्वाधिक 2,671, केदारनाथ धाम के लिए 2,403, यमुनोत्री धाम के लिए 1,492, गंगोत्री धाम के लिए 1,471 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 45 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।

प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 3 लाख 69 हजार 915 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।

Share This Article
Leave a Comment