Ad image

पिटबुल ने बड़े बेरहमी से मार डाला दुसरे कुत्ते को, आपके रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

ckitadmin
2 Min Read
Image Source : X

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जिन्हें देख कर हैरानी और गुस्सा आता है. कुत्तों से जुड़े कुछ वीडियोज भी ऐसे ही हैरानी और गुस्सा दिलाते हैं. कुत्ते ने इंसान को काट लिया तो ऐसी खबरे अक्सर सुनने को मिल जाती हैं और इससे जुड़े वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं, पर आजकल एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक कुत्ता ही दूसरे कुत्ते को बड़ी बेरहमी से काटता और उसे मौत की नींद सुलाता नजर आता है. हैरान करने वाली बात ये होती है कि उस कुत्ते का मालिक भी वहीं खड़ा रहता है.

पिटबुल कुत्तों की एक खूंखार और आक्रामक नस्ल है, जो किसी जानवर या इंसान को मौत की नींद भी सुला सकती हैं. वायरल वीडियो में दिख रहा हमलावर कुत्ता भी एक पिटबुल ही है. वीडियो में पिटबुल एक स्ट्रीट डॉग को नोच रहा है. उसने अपने नुकीले और मजबूत दांतों से उसकी गर्दन ही पकड़ ली है और छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा, जबकि स्ट्रीट डॉग बुरी तरह छटपटा रहा होता है. इस दौरान पिटबुल का मालिक भी उसे कंट्रोल नहीं कर पाता है . बताया जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा की है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर शेयर किया गया है. महज 46 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 29 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कोई कह रहा है कि ‘ये डरावना है’, तो कोई कह रहा है कि ‘पिटबुल के मालिक को तुरंत गिरफ्तार करो. ऐसे लोग पालतू जानवर रखने के लायक नहीं हैं,

Share This Article
Leave a Comment