Ad image

News Click के 25 पत्रकारों से दूसरी बार पूछताछ, संपादक और HR मंगलवार को कोर्ट में होंगे पेश

ckitadmin
2 Min Read
Image Source: File

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश में कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी एजेंडा चलाने को लेकर ऑनलाइन समाचार पोर्टल News Click के खिलाफ दर्ज गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) संबंधी मामले में पोर्टल के लगभग 25 पत्रकारों और इसमें योगदान देने वालों से दूसरी बार पूछताछ की है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। स्पेशल सेल ने तीन अक्टूबर को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वेबसाइट से जुड़े कई स्थानों पर छापा मारा था और नौ महिला पत्रकारों सहित लगभग 46 लोगों से पूछताछ की गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘गिरफ्तारी किए जाने के बाद से सभी को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनमें से लगभग 25 अब तक पेश हो चुके हैं।’ News Click के संस्थापक एवं प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। पुरकायस्थ और चक्रवर्ती की सात दिन की पुलिस हिरासत की अवधि मंगलवार को खत्म होगी। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किए जाने की संभावना है और आईओ उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment