Ad image

इजरायल ने जारी किया गाजा की घेराबंदी का ऐलान, कई लाख सैनिक हमले के लिए तैयार

ckitadmin
2 Min Read
Image Source : AP

इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच जंग अब बड़े स्टार पर पहुंच गई है। हमास के आतंकियों की ओर से सैकड़ों इजरायली नागरिकों की हत्या के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर भीषण हमले किए हैं। इन हमलों में गाजा में भी सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, अब इजरायल की ओर से एक ऐसा कदम उठाया गया है जिससे वहां गाजा में बड़ी तबाही की आशंका तेज हो गई है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं।

इजरायल ने गाजा पट्टी से लगती सीमा के पास में अपने लाखों सैनिकों को तैनात कर दिया है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा पट्टी के पास इजरायली सैनिकों की संख्या 1 से 3 लाख तक है। सैनिकों के साथ ही बख्तरबंद वाहन और टैक भी बॉर्डर पर भेज दिए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इजरायल की सेना जमीनी कार्रवाई के लिए गाजा पट्टी में एंट्री कर सकती है। हमास की ओर से किए गए हमलों में इजरायल के 700 से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment