Ad image

लद्दाख के माउंट कुन पर भारी हिमस्खलन, इसकी चपेट में सेना की टुकड़ी का एक जवान शहीद तीन लापता

ckitadmin
2 Min Read
Image Source: File

लद्दाख के माउंट कुन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई जबकि तीन जवान लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक लद्दाख स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल और भारतीय सेना के आर्मी एडवेंचर विंग से जुड़े लोग माउंट कुन के पास नियमित प्रशिक्षण की गतिविधियों में लगे हुए थे। इसी दौरान करीब 40 लोगों का एक दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में मृत जवान का शव बरामद कर लिया गया है। लापता तीन जवान बर्फ में फंसे हुए हैं, इन लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। सेना से मिली

इस दौरान सेना के चार जवान बर्फ में फंस गए। एक जवान की मौत हो गई जबकि बाकी के तीन जवानों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के बावजूद बर्फ में फंसे जवानों को निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में भारी हिमस्खलन हुआ, जिसके कारण पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत हो गई थी और 21 लोग फंस गए थे जिन्हें बाद में बचा लिया गया था। वहीं पहले अप्रैल महीने में पूर्वी सिक्किम के नाथुला इलाके में हुए भीषण हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई थी और 25-30 पर्यटक और छह वाहन बर्फ में फंस गए थे।

Share This Article
Leave a Comment