By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी विधानसभा में ₹2.68 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, सड़क-नाली और सामुदायिक भवनों का होगा निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > मसूरी विधानसभा में ₹2.68 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, सड़क-नाली और सामुदायिक भवनों का होगा निर्माण
उत्तराखंड

मसूरी विधानसभा में ₹2.68 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, सड़क-नाली और सामुदायिक भवनों का होगा निर्माण

Pahad Vaarta
Last updated: November 15, 2026 12:13 pm
Pahad Vaarta
Share
4 Min Read
SHARE
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार वार्ड में रखी विकास कार्यों की आधारशिला, बोले- मसूरी विधानसभा का समग्र विकास मेरा संकल्प, जनसुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता

देहरादून, 15 नवंबर। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दून विहार वार्ड में कुल ₹268.31 लाख (2.68 करोड़ रुपये) की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के तहत सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक भवनों और आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण किया जाएगा। कार्य पूरे होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और जनसुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Contents
विकास कार्यों से मजबूत होगा क्षेत्र का बुनियादी ढांचाएमडीडीए छह कार्यों पर खर्च करेगा ₹135.79 लाख₹132.52 लाख से दून विहार के आंतरिक मार्गों का होगा सुधारीकरण

विकास कार्यों से मजबूत होगा क्षेत्र का बुनियादी ढांचा

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनका संकल्प है और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, नाली और सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हों।

मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक इनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने छठ पर्व की भी शुभकामनाएं दीं।

एमडीडीए छह कार्यों पर खर्च करेगा ₹135.79 लाख

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के माध्यम से ₹135.79 लाख की लागत से छह विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें दून विहार सामुदायिक भवन की छत पर ₹18.05 लाख से टिन शेड निर्माण, बापूनगर वार्ड संख्या-06 में ₹20 लाख से सामुदायिक भवन एवं टिन शेड निर्माण शामिल है।

इसके अलावा आरआर अग्रवाल एनक्लेव की लेन संख्या-02 में ₹17.10 लाख से नाली निर्माण, इंदर बाबा मार्ग की लेन संख्या-03 में ₹37.94 लाख से नई सड़क का निर्माण, ईस्ट वेस्ट कॉलोनी जाखन में ₹30.88 लाख से सड़क निर्माण और इंजीनियर्स एनक्लेव, राजपुर रोड में ₹11.82 लाख की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा।

₹132.52 लाख से दून विहार के आंतरिक मार्गों का होगा सुधारीकरण

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की राज्य योजना के अंतर्गत ₹132.52 लाख की लागत से दून विहार के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण का द्वितीय चरण पूरा कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहतर बनाने और स्थानीय निवासियों के आवागमन को सुगम करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मंजीत रावत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़, वरिष्ठ नेता पूनम नौटियाल, विधानसभा विस्तारक मनवीर नेगी, बिहारी महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह सहित मेहरबान सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, निशा शर्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

TAGGED:#GaneshJoshi #Mussoorie #DoonVihar #DehradunNews #UttarakhandNews #DevelopmentNews #उत्तराखंड #देहरादून #गणेशजोशी #विकासकार्य #मसूरीविधानसभा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जौलजीबी मेले से उत्तराखंड को 102.72 करोड़ की सौगात, CM धामी ने किया 25 विकास योजनाओं का शुभारंभ
Next Article खाड़ी महाविद्यालय में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?