By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: बिना तलपट मानचित्र के 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > बिना तलपट मानचित्र के 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड

बिना तलपट मानचित्र के 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई

Pahad Vaarta
Last updated: September 12, 2026 3:16 am
Pahad Vaarta
Share
3 Min Read
SHARE
  • बद्रीपुर-धर्मावाला में बिना स्वीकृति प्लॉटों का किया जा रहा था चिन्हीकरण, एमडीडीए ने मौके पर पहुंचकर की सीलिंग की कार्रवाई

देहरादून, 11 सितंबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर क्षेत्र में बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के करीब 40 से 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया।

Contents
भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र की करें जांचबयान : बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष एमडीडीएबयान : मोहन सिंह बर्निया, सचिव एमडीडीए

एमडीडीए के अनुसार समीर कुरैशी/भू-स्वामी द्वारा संबंधित स्थल पर प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बड़े भू-भाग में प्लॉटों का चिन्हीकरण किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्राधिकरण स्तर पर प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वाद दायर किया गया। सुनवाई एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित नियमों के बिना भूमि का विकास, प्लॉटों का चिन्हीकरण अथवा बिक्री के उद्देश्य से कॉलोनी विकसित करना अनुमन्य नहीं है। एमडीडीए की ओर से क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र की करें जांच

एमडीडीए ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले संबंधित भूमि और प्रस्तावित कॉलोनी का ले-आउट/तलपट मानचित्र तथा प्राधिकरण से मिली स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश करने पर भविष्य में खरीदारों को कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बयान : बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष एमडीडीए

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बद्रीपुर-धर्मावाला क्षेत्र में करीब 40-50 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटों का चिन्हीकरण किए जाने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की टीमें ऐसे क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बयान : मोहन सिंह बर्निया, सचिव एमडीडीए

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के प्लॉटिंग करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ग्राम बद्रीपुर में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई और स्थल पर सीलिंग की गई। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से अनधिकृत विकास गतिविधियों की नियमित निगरानी की जा रही है और नियम विरुद्ध कार्य मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

TAGGED:#Dehradun #MDDA #IllegalPlotting #MddaAction #DehradunNews #UttarakhandNews #Badripur #Dharamawala #Harbertpur #BreakingNews #Uttarakhand #IllegalColony #PropertyNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, गड़ूल-सूर्यधार में चला ध्वस्तीकरण अभियान
Next Article 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में पहुंची 18.49 करोड़ की सहायता राशि
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?