Ad image

CEIR ऐप का कमाल: दो साल पहले गुम हुआ ₹15 हजार का Redmi मोबाइल मसूरी पुलिस ने खोज निकाला

Pahad Vaarta
2 Min Read
  • तकनीकी ट्रैकिंग और CEIR सिस्टम की मदद से बरामद हुआ मोबाइल, मालिक को सही-सलामत लौटाया; पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

मसूरी। आधुनिक तकनीक और त्वरित पुलिस कार्रवाई का एक और सफल उदाहरण सामने आया है। करीब दो वर्ष पहले गुम हुआ एक Redmi मोबाइल फोन मसूरी पुलिस ने CEIR ऐप और तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

 

जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2024 को लंढौर अंडाखेत निवासी मोहम्मद अमीन ने कोतवाली मसूरी में अपना मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने CEIR ऐप और अन्य तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की तलाश शुरू की।

 

लगातार तकनीकी निगरानी और पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई। पुलिस ने लगभग ₹15 हजार कीमत का Redmi मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर गुरुवार को कोतवाली मसूरी परिसर में उसके वास्तविक मालिक मोहम्मद अमीन को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया।

 

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर मोहम्मद अमीन ने मसूरी पुलिस की त्वरित, प्रभावी और तकनीक आधारित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

 

इस कार्रवाई में कांस्टेबल आशीष रावत एवं महिला कांस्टेबल सुनीता शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आमजन ने भी मसूरी पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की है।

Share This Article
Leave a Comment