By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: अब पॉलीटेक्निक छात्र सीखेंगे AI और कोडिंग, उत्तराखंड सरकार ने किया बड़ा समझौता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > अब पॉलीटेक्निक छात्र सीखेंगे AI और कोडिंग, उत्तराखंड सरकार ने किया बड़ा समझौता
उत्तराखंड

अब पॉलीटेक्निक छात्र सीखेंगे AI और कोडिंग, उत्तराखंड सरकार ने किया बड़ा समझौता

Pahad Vaarta
Last updated: June 2, 2026 1:52 pm
Pahad Vaarta
Share
3 Min Read
SHARE
  • स्मार्टफोन से मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षण, कोर्स पूरा करने पर मिलेंगे दो अकादमिक क्रेडिट; तकनीकी शिक्षा विभाग ने कोडयोगी व कम्प्यूटर एंड लर्न फाउंडेशन के साथ किया एमओयू

देहरादून। उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक एवं अन्य तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।

 

इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कोडयोगी फाउंडेशन और कम्प्यूटर एंड लर्न फाउंडेशन के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यह समझौता संपन्न हुआ।

 

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस पहल से विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी, उनकी समस्या समाधान क्षमता विकसित होगी और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्र अपने स्मार्टफोन के माध्यम से, अपनी मातृभाषा में और पूरी तरह नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

 

विशेष बात यह है कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से दो अकादमिक क्रेडिट भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के संचालन के लिए अतिरिक्त कंप्यूटर लैब, आधारभूत संरचना या शिक्षक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। कोडयोगी फाउंडेशन इस पूरी परियोजना का वित्तपोषण और संचालन करेगा, जबकि विभाग सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करेगा।

 

कोडयोगी फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत चौधरी ने कहा कि फाउंडेशन की शुरुआत उत्तराखंड से हुई थी। यहां के कई पॉलीटेक्निक छात्र तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर आज देश-विदेश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि उनके पास एक स्मार्टफोन और सीखने का जज्बा है, तो सफलता का रास्ता खुल सकता है।

 

इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रंजीत सिन्हा, तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, उप सचिव ब्योमकेश दुबे, यूबीटीआर के सचिव डॉ. मुकेश पांडेय, कम्प्यूटर एंड लर्न फाउंडेशन के निदेशक साई प्रसाद साले सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर सख्त हुए मंत्री गणेश जोशी, 24 घंटे में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Next Article जन्म से स्कूल पासआउट तक बच्चों की होगी डिजिटल ट्रैकिंग, उत्तराखंड में बनेगा यूनिफाइड स्मार्ट प्लेटफॉर्म
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?