Ad image

लद्दाख-कारगिल हिल काउंसिल चुनाव 2023 में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जीतीं 22 सीटें

ckitadmin
2 Min Read
Image Source : PTI

कारगिल में हुए लद्दाख आटोनोमस हिल डेवलेपमेंट काउंसिल (LAHDC) चुनावों में BJP को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 30 सदस्यीय काउंसिल की 26 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को महज 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 12 और कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि ये चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। उस हिसाब से 26 सीटों में 12+10= 22 सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जीत ली हैं। वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। गौरतलब है कि ये चुनाव 4 अक्टूबर को हुए थे, जिसके नतीजे रविवार को आ गए। जो इस प्रकार है-

कुल सीटें: 26
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 12
कांग्रेस: 10
बीजेपी: 2
निर्दलीय: 2

जब आर्टिकल 370 निरस्त हुआ था, उसके बाद अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बना था। लद्दाख के कारगिल में उसके बाद ये पहला स्थानीय चुनाव है। नई परिषद का गठन 11 अक्टूबर से किया जाएगा। 4 अक्टूबर को जब इस चुनाव के लिए वोटिंग हुई, तो मतदान का प्रतिशत 77.62 मापा गया था। इस चुनाव में 25 निर्दलीय उम्मीदवार समेत 85 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। ये चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। चुनाव में कांग्रेस ने अपने 22 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 17 उम्मीदवार उतारे थे।

Share This Article
Leave a Comment