Ad image

अजब-गजब खबर: बंदर ने सरकारी बस के विंडो सीट पर किया ट्रेवल, वीडियो देखें-

ckitadmin
2 Min Read
फ़ाइल फ़ोटो

कहा जाता है कि इन्सान पहले बन्दर ही थे. इसीलिए तो बंदर इतने स्मार्ट होते हैं कि कभी-कभार इंसानों को भी चकमा दे देते हैं. लेकिन भैया… क्या आपने कभी किसी बंदर को बस में सफर करते देखा है वो भी विंडो सीट पर? अगर नहीं देखा तो सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो देख लीजिए. जहां एक बंदर मजे से बस में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में जब लोगों ने बंदर का यह स्वैग देखा तो कुछ लोग अपने दोस्तों और भाई-बहनों को टैग करने लगे.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर मजे से सीट पर बैठकर आराम से यात्रा करता नजर आ रहा है. हैरानी की बात तो ये हैं कि बंदर जिस तरीके से खुली खिड़की पर यात्रा कर रहा है. उसे देख ऐसा लग रहा है मानों उसने इसके लिए बकायदा बुकिंग करवाई हो. इस क्लिप में मजे की बात तो ये हैं कि बंदर इंसानों की तरह ही बार-बार बाहर झांककर सफर का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है. यहां मौजूद यात्रीगण बंदर को लेकर तरह-तरह की बातें करते सुनाई दे रहे हैं. ये वीडियो कर्नाटक का है और बस कर्नाटक सरकार (KSRTC) की है.

Share This Article
Leave a Comment