By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: दायित्वधारियों का सम्मान, मंत्री गणेश जोशी बोले- अनुभवी हाथों से मिलेगा विकास को नया आयाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > दायित्वधारियों का सम्मान, मंत्री गणेश जोशी बोले- अनुभवी हाथों से मिलेगा विकास को नया आयाम
उत्तराखंड

दायित्वधारियों का सम्मान, मंत्री गणेश जोशी बोले- अनुभवी हाथों से मिलेगा विकास को नया आयाम

Pahad Vaarta
Last updated: June 4, 2026 11:38 am
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE
  • गोरखा कल्याण परिषद अध्यक्ष ज्योति कोटिया और पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट को दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया और उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट का सम्मान किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नवनियुक्त दायित्वधारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्वों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से राज्य के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुभवी और समाजसेवा से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी देकर उनके अनुभव का लाभ जनहित में लेना चाहती है।

 

उन्होंने कहा कि गोरखा समाज ने उत्तराखंड के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जबकि पूर्व सैनिकों ने अपने अनुशासन और सेवा भावना से समाज में अलग पहचान बनाई है। ऐसे में इन संस्थाओं के माध्यम से सैनिक परिवारों और वीर नारियों के हितों को और मजबूती मिलेगी।

 

वहीं, ज्योति कोटिया और शमशेर सिंह बिष्ट ने सरकार और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा पूर्व सैनिक समुदाय के हितों के लिए लगातार कार्य करेंगे।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सुरेंद्र राणा, दिनेश प्रधान, किरण और गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य
Next Article APK फाइल के जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए रुपये, टिहरी पुलिस ने 52 हजार वापस दिलाए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?