By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: बड़कोट में सेवा संकल्प शिविर, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > बड़कोट में सेवा संकल्प शिविर, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

बड़कोट में सेवा संकल्प शिविर, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Pahad Vaarta
Last updated: October 5, 2026 3:44 am
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में 169 ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण; विधायक किशोर उपाध्याय ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं

जाखणीधार। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार के राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 169 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। साथ ही मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने रोजगार, स्वरोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा, पोषण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

विधायक ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वरोजगार और पलायन रोकथाम सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने और इसकी जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल ने की। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला पंवार, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी रोशन लाल, सहायक खंड विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह समेत राजकीय इंटर कॉलेज के कार्मिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

TAGGED:#SevaSankalpAbhiyan #JanJanKiSarkar #JanJanKeDwar #Jakhnikhandar #Barkot #KishorUpadhyay #UttarakhandNews #TehriNews #TehriGarhwal #Uttarakhand #BreakingNews #ViralNews #जनजनकीसरकार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, बोले- देवभूमि की खूबसूरती और अपनापन किया मंत्रमुग्ध
Next Article वन्य प्राणी सप्ताह: निबंध और चित्रकला में बच्चों ने दिखाई वन्यजीव संरक्षण की सोच
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?