Ad image

चमोली में टीएचडीसी टनल में बड़ा हादसा, 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

Pahad Vaarta
2 Min Read
  • टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोग सुरक्षित निकाले गए; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार टनल में फंसे लोगों में से अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, टनल में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

घटनास्थल पर जिला प्रशासन और पुलिस के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें जुटी हुई हैं। टनल के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से लगातार अपडेट लेते हुए बचाव कार्य में पूरी तत्परता, सावधानी और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन और अन्य व्यवस्थाएं भी जुटाई जा रही हैं।

रेस्क्यू अभियान पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और टनल में फंसे शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

 

Share This Article
Leave a Comment