By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड

लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Pahad Vaarta
Last updated: November 27, 2025 11:22 am
Pahad Vaarta
Share
3 Min Read
SHARE
  • धामी बोले—ईमानदारी व निष्ठा से निभाएँ दायित्व, राज्य को अग्रणी बनाने में निभाएँ महत्वपूर्ण भूमिका

देहरादून, गुरुवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कुल 178 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इनमें 117 अर्थ एवं संख्या विभाग, 12 कृषि विभाग, 30 उद्यान विभाग और 19 महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे।

Contents
गुणवत्तापूर्ण आँकड़े विकास की रीढ़ : मुख्यमंत्री26 हज़ार से अधिक युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का अवसररोजगार व स्वरोजगार में बढ़ोतरी, रिवर्स माइग्रेशन के आंकड़े बढ़ेकार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित

गुणवत्तापूर्ण आँकड़े विकास की रीढ़ : मुख्यमंत्री

नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और समयबद्ध आँकड़े ही किसी भी योजना की बेहतर रूपरेखा, क्रियान्वयन व मूल्यांकन का आधार होते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में डेटा संग्रह और विश्लेषण का नोडल विभाग होने के कारण अर्थ एवं संख्या विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी योजनाओं और नीतियों के प्रभाव का तथ्यपरक मूल्यांकन कर समय पर तंत्र को फीडबैक उपलब्ध कराएँ, ताकि आवश्यक सुधार शीघ्रता से किए जा सकें।

26 हज़ार से अधिक युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 26 हज़ार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा का अवसर प्रदान किया गया है, जो राज्य गठन के बाद किसी भी पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में दोगुने से अधिक है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई है।

रोजगार व स्वरोजगार में बढ़ोतरी, रिवर्स माइग्रेशन के आंकड़े बढ़े

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई स्टार्टअप व उद्यमिता नीति, नई पर्यटन नीति, कृषि, फल उत्पादन और होम-स्टे योजनाओं के माध्यम से राज्य में व्यापक रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
इसी का परिणाम है कि राज्य में रिवर्स माइग्रेशन के आँकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,विधायक भरत चौधरी,विधायक सविता कपूर,20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला,प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,सचिव एस.एन. पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने रगड़ गांव में आयोजित ‘सरकार जनता द्वार’ में किया आपदा प्रभावितों के हितों का जायजा
Next Article राजकीय महाविद्यालय खाड़ी : तीसरे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?