Ad image

पंचायत चुनाव 2025: राज्य चुनाव आयुक्त ने ली जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

Pahad Vaarta
3 Min Read
"District officials from Tehri Garhwal attend virtual meeting on Panchayat Election 2025 preparations"
  • आचार संहिता का कड़ाई से पालन, चुनाव में गाड़ियों व जुलूस पर 200 मीटर तक प्रतिबंध
  • हर जिले को ट्रैफिक प्लान, रूट चार्ट और मानसून व्यवस्था के निर्देश
  • मतदाता सूची हिंदी में तैयार करने और प्रतिनिधियों के नाम की दोबारा जांच के आदेश

टिहरी गढ़वाल —त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को लेकर रविवार, 22 जून को राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार द्वारा सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए।

टिहरी से डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने लिया प्रतिभाग

टिहरी जनपद से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वीसी कक्ष से बैठक में शामिल हुए।

प्रमुख निर्देश – क्या कहा राज्य चुनाव आयुक्त ने?

  • मतदाता सूची हिंदी में तैयार करने के स्पष्ट निर्देश

  • ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के नामों की पुनः जांच करने को कहा

  • सभी आरओ को व्यय रजिस्टर तैयार रखने और समय पर धनराशि जमा करने को कहा

  • जिन जिलों से आरओ/एआरओ की सूची नहीं भेजी गई, उन्हें आज ही भेजने का आदेश

  • 200 मीटर के दायरे में जुलूस, जनसभा या वाहन संचालन पर प्रतिबंध

  • पुलिस बल, ट्रैफिक प्लान व रूट चार्ट तैयार करने को कहा ताकि मानसून के दौरान कोई अवरोध न हो

मानसून के मद्देनज़र विशेष सतर्कता के निर्देश

राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान बैलट बॉक्स की वॉटरप्रूफिंग, रूट ब्लॉकेज से निपटने के उपाय और आपदा प्रबंधन की तैयारी अनिवार्य है।

सभी ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को सक्रिय रहने के आदेश

चुनाव के दौरान समन्वय के लिए जो़नल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को पूरी तत्परता से काम करने को कहा गया।
साथ ही सभी नोडल अधिकारियों की तैनाती, डिस्ट्रिक्ट प्लान, पंचायती राज अधिनियम का अध्ययन, और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की सख़्त हिदायतें दी गईं।

 बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में टिहरी जिले से डीडीओ मो. असलम, एसडीएम संदीप कुमार, पीडी पुष्पेंद्र चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment