Ad image

CDO Varuna Agarwal की अध्यक्षता में ज़िला उद्योग मित्र समिति की समीक्षा बैठक, Mini Industries को लेकर बड़ा अपडेट

Pahad Vaarta
2 Min Read

टिहरी : बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्राधिकृत समिति (जिला उद्योग मित्र) एवं जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में औद्योगिक विकास, स्वरोजगार योजनाओं और अधोसंरचना सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई।

 क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए संयुक्त कार्य योजना

CDO ने मुनि की रेती स्थित चीनी गोदाम रोड, सिडकुल ढालवाला सहित अन्य क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने जल संस्थान और नगर पालिका मुनि की रेती को निर्देश दिए कि दोनों विभाग समन्वय स्थापित कर सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराएं।

 थौलधार में Mini Industries के लिए प्लॉटिंग पूर्ण

बैठक के दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एच.सी. हटवाल ने MSME की नई पॉलिसी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थौलधार क्षेत्र में मिनी इंडस्ट्रीज के लिए प्लॉटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है और अब लेआउट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का Version 2.0 भी जारी हो चुका है, जिससे स्थानीय उद्यमियों को और अधिक लाभ मिलेगा।

 उद्यमियों ने रखी अपनी समस्याएं

बैठक में उपस्थित विभिन्न उद्यमियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।

 अधिकारियों की सहभागिता

इस महत्वपूर्ण बैठक में सीओ टिहरी ओशिन जोशी, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित आनंद, सिडकुल प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, और अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment