Ad image

श्री कोणेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा का हुआ मंगलारंभ

Pahad Vaarta
2 Min Read

रिपोर्ट –मुकेश रावत 

थत्यूड़ (जौनपुर)। विकासखंड जौनपुर के ग्राम बंगसील में शुक्रवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में श्रीमद् भागवत कथा के दिव्य आयोजन का शुभारंभ भव्य जल कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं की टोली कथा स्थल से कोणेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा लेकर पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलशों की स्थापना की गई।

इस पावन अवसर पर कथा व्यास आचार्य प्रदीप कोठारी ने भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि “श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने वाला परिवार ही नहीं, उसकी 21 पीढ़ियों का भी उद्धार हो जाता है।” उन्होंने कहा कि इस कथा का श्रवण, मनन और आचरण करने से मनुष्य जीवन धन्य हो जाता है तथा उसे परमानंद की प्राप्ति होती है।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन में ग्रामवासियों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:
पंडित रामेश्वर प्रसाद कोठारी, कथा यजमान प्रेम सिंह राणा, राकेश राणा, राजेश राणा, महेश राणा, हुक्म सिंह राणा, बच्चन सिंह राणा, जीत सिंह राणा, जगत राणा, महावीर सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, महिपाल सिंह राणा, रघुवीर सिंह राणा, उपेंद्र राणा, रविंद्र राणा, विजेंद्र सिंह पंवार, सत्य सिंह राणा समेत अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामवासी।

गांव में सात दिवसीय कथा के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन कथा सत्र के साथ-साथ भजन संध्या और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

 

Share This Article
Leave a Comment