Ad image

मसूरी में बीजेपी ने झोंकी ताकत, जनता से की विकास के लिए वोट देने की अपील

Pahad Vaarta
2 Min Read

मसूरी। निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं संग मसूरी में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मसूरी में भाजपा सरकार का ‘तीसरा इंजन’ जुड़ने वाला है, जिससे मसूरी का चौतरफा विकास होगा।

नेहा जोशी ने कहा कि जनता ने पिछले पांच साल के भ्रष्ट बोर्ड के कार्यकाल को देखा है और अब बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार मसूरी नगर पालिका परिषद में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी। जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मसूरी में कांग्रेस चुनावी मैदान में कहीं नजर नहीं आ रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की सभी नगर निकायों में भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता केंद्र व प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएगी। बिष्ट ने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा के विकास मॉडल के सामने कोई भी प्रत्याशी टक्कर में नहीं है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment