Ad image

थत्यूड़: पोक्सो अधिनियम में वांछित साहिल रांगड़ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Pahad Vaarta
2 Min Read

थत्यूड़। पुलिस मुख्यालय के वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत टिहरी गढ़वाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने शुक्रवार को थाना थत्यूड़ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना थत्यूड़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 33/2024 धारा 137(2) BNS, 2023 और 7/8 पोक्सो अधिनियम में वांछित अभियुक्त साहिल रांगड़ (24), पुत्र भगत सिंह, निवासी ग्राम ख्यार्सी, थाना थत्यूड़, को मथलाऊ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया, साहिल रांगड़ उपरोक्त मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया है। गिरफ्तारी अभियान में उप-निरीक्षक राहुल थापा और कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा,टिहरी गढ़वाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। अभियान को और प्रभावी बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। यह सफलता पुलिस की सतर्कता और समर्पण को दर्शाती है। अभियान से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment