By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्रीबसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्रीबसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्रीबसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

Pahad Vaarta
Last updated: May 13, 2024 2:55 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को स्वलिखित पुस्तक नंदा के जागर भेंट की। सुप्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट ने उत्तराखण्डी जागरों से जुड़े एतिहासिक पक्षों व उनके द्वारा गाए गए मां नंदा के जागर से जुड़े विशेष संस्मरण भी सांझा किए। उन्होंने उच्च शिक्षा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगदान को रेखांकित करते हुए समय समय पर विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार में किए जा रहे योगदान की भी भूरी भूरी सराहना की।
सोमवार को उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट श्री दरबार साहिब पहुंचीं। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बसंती बिष्ट को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। बसंती बिष्ट ने अपने संस्मरण सांझे करते हुए कहा कि जागर उत्तराखण्डी लोक गीतों एवम् संस्कृति की प्राचीनतम विधाओं में से एक है। उन्हांेने जागर के माध्यम से देवताओं का आह्वाहन, मां नंदा देवी की विदाई, ससुराल में स्वागत व नरसिंग जागर के बारे में अविस्मरणीय संस्मरण सांझा किए।
इस अवसर पर बसंती बिष्ट ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लोग मतदान करने से पहले गैस सिलेंडर को भी प्रणाम करेंगे जो इन बिगत 10 वर्षों में तीन गुना बड़ा है : राणा
Next Article 37 हजार तीर्थ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डा. धन सिंह रावत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?