Ad image

मसूरी में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार का छीना पुतला, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

Pahad Vaarta
3 Min Read

रिपोर्टर सुनील सोनकर 
मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पुतले फूंकने के कार्यक्रम से पहले पुलिस द्वारा पिक्चर पेलेस चौक को छावनी में तब्दील कर दी वह जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला लेकर चौक पर पहुचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। पुलिस द्वारा प्रदेश सरकार के पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छीनने लिया जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस के द्वारा पुतला छीनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता और कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि आज सरकार ने एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या करते हुए उनके अधिकार का हनन किया है उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनको प्रदेश सरकार का पुतला नहीं फूंकने दिया इसे साफ है कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है वहीं भाजपा सरकार में उद्यान विभाग ,वन विभाग व अन्य विभागों में हो रहे घोटालों का संज्ञान उच्च न्यायालय द्वारा लेकर सीबीआई की जांच की सिफारिश की है। उन्होंने पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में किये गए भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर रहे है। वह मसूरी में भी पिछले तीन दिनों से यह कार्यक्रम किया जाना था जिसको बार बार एस डी एम व पुलिस द्वारा अनुमति के नाम पर रोका जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रशासन और पुलिस द्वारा भाजपा सरकार के पुतले को फूंकने से रोका गया वह लोकतंत्र की हत्या की गई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है जिसका जबाब जनता आने वाले लोक सभा ओर नगर निकाय से चुनाव में भाजपा को देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरीके से विपक्ष को चुप करने के लिये उने नेताओं को ईडी, सीबीआई आदि जाचों के नाम पर डराने की कोशिश कर रही है परंतु उससे कुछ होना वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करती रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment