Ad image

नागपुर में हो सकती है इंडिया गठबंधन की पहली रैली, पहले भोपाल में करने का हुआ था फैसला

ckitadmin
2 Min Read
Image Credit: TV9 Bharatvarsh

ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की पहली रैली नागपुर में हो सकती है. आखिरकार शरद पवार की राय पर बाकी नेता भी सहमत होने लगे हैं. पहले ये रैली भोपाल में करने का फेसला हुआ था. इस बात की घोषणा कांग्रेस के संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने की थी. गठबंधन की तरफ से जो कुछ सब कमेटियं बनी हैं उनकी भी बैठक महीने भर से नहीं हो पाई है. ऐसा लगता है इंडिया ब्लॉक वाले नेता वेट एंड वॉच में चले गए हैं, जबकि तय तो ये हुआ था कि 31 अक्टूबर तक सीटों के बंटवारे को लेकर भी फार्मूला तय हो जाए, लेकिन अब तक गठबंधन का नाम रखने के अलावा कुछ भी संभव नहीं हो पाया है.

सूत्रों से जानकारी मिली है कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक भी नागपुर में करने पर विचार हो रहा है. गठबंधन के कुछ सहयोगी दलों की राय है कि जब रैली के लिए सब आएंगे तो फिर मीटिंग भी कर ली जाए. पिछली बैठक मुंबई में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को हुई थी. इसके बाद से कांग्रेस के नेता राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गए, जबकि तय हुआ था कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग महीने में कम से कम एक बार तो जरूर हो. इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई पहली कोआर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में ये तय हुआ था. उस बैठक में शरद पवार भी थे.

 

Share This Article
Leave a Comment