Ad image

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए अहमदाबाद में रोहित शर्मा का मास्टर प्लान

ckitadmin
2 Min Read
Photograph: BCCI

World Cup 2023: अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी। इस मैच का इंतजार दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में अब तक हुई सात बार की भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा इस बार भी भारी नजर आ रहा है। इस अहम मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 पर बड़ा बयान दिया है, जो पाकिस्तान टीम की टेंशन बढ़ा सकता है। कप्तान रोहित शर्मा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री को देखते हुए तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया। रोहित से पूछा गया कि क्या इस विकेट पर वह तीन स्पिनर के साथ उतरेंगे, तो उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता। अगर बदलाव की जरूरत पड़ी तो हम करेंगे। हम इसके लिए तैयार रहेंगे। खिलाड़ियों को इस तरह के बदलाव के बारे में पहले ही बता दिया गया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों के साथ इसको लेकर कोई मसला है।]]>

Share This Article
Leave a Comment