Ad image

IND vs PAK: गेंदबाजों के बाद रोहित का कहर, वर्ल्ड कप में लगातार पाकिस्तान को 8वीं बार किया परास्त

ckitadmin
1 Min Read
Image Source : PTI

IND vs PAK, ODI World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम आज अपने तीसरे वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान का सामना कर रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ये फैसला बेहद सही साबित हुआ और पाकिस्तानी टीम मात्र 191 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया ने अपने पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की। वहीं पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराकर दमदार प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमों की नजरें लगातार अपनी तीसरी जीत पर हैं। इस मुकाबले से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स आपको लगातार यहां मिलती रहेंगी।

Share This Article
Leave a Comment