Ad image

कांग्रेस के इस पूर्व नेता के घर में मिलीं करारे नोटों की गड्डियां, देखकर आयकर विभाग के अधिकारी भी चौकें

ckitadmin
1 Min Read
फ़ाइल फ़ोटो

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर विभाग ने गुरुवार देर रात एक पूर्व कांग्रेसी नेता के घर में छापा मारा गया। इस छापे में आईटी विभाग की टीम को जो कुछ मिला, उसे देखकर वह खुद भी चौंक गए। यहां जब टीम पहुंची तो रिश्तेदार के घर से कार्टन बॉक्स के अंदर नोटों के कई बंडल रखे हुए मिले। इन्हें देखकर आयकर विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के RT नगर इलाके में गुरुवार देर रात रेड हुई। यह छापा कांग्रेस की पूर्व कॉरपोरेटर अश्वतम्मा और उनके एक रिश्तेदार के घर पर पड़ा।  फ़िलहाल रेड अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने कर चोरी को लेकर बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसी दौरान उन्हें यह रकम बरामद हुई।

 

Share This Article
Leave a Comment