By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: G20 के बाद अब P20, जानिए क्यों दिल्ली में एकजुट हो रहे हैं दुनियाभर के सांसद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > देश > G20 के बाद अब P20, जानिए क्यों दिल्ली में एकजुट हो रहे हैं दुनियाभर के सांसद
देशफीचर्ड

G20 के बाद अब P20, जानिए क्यों दिल्ली में एकजुट हो रहे हैं दुनियाभर के सांसद

ckitadmin
Last updated: October 12, 2023 3:40 am
ckitadmin
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

P20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली में एक बार फिर दुनियाभर के नेताओं का जमावड़ा होगा. कल से फिर दो दिवसीय पी-20 समिट का आयोजन होगा. 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. पी-20 शिखर सम्मलेन में जी-20 देशों के अलावा अन्य देशों की संसद के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इस पी-20 सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ में होगा. बता दें कि पी-20 समिट का यह नौवां संस्करण है.

P20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत आज से होगी. मुख्य कार्यक्रम 13-14 को अक्टूबर है. सम्मेलन के पहले दिन पार्लियामेंटरी फोरम ऑन लाइफ के थीम पर कई कार्यक्रम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर के लक्ष्यों के साथ P20 सम्मेलन के दौरान भारत अपने सदियों पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को दुनिया के सामने रखने वाला है. इसके जरिए विश्व के तमाम देशों को समानता, भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी. सम्मेलन में कुल चार सत्र रखे गए हैं. पहला सत्र ‘SDG के लिए एजेंडा 2030: उपलब्धियों का प्रदर्शन, प्रगति में तेजी लाना’ है. यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित है.

दूसरे सत्र का विषय ‘सतत ऊर्जा परिवर्तन: हरित भविष्य के प्रवेश द्वार’ है. वहीं, तीसरे सत्र में ‘लैंगिक समानता को मुख्यधारा में लाना: महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ विषय पर चर्चा होगी जबकि चौथे सत्र का विषय ‘सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन’ है. ये सारे विषय आज वैश्विक मुद्दों से निपटने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करते हैं.आयोजित होंगे. पी-20 शिखर सम्मलेन का मुख्य विषय ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर के लिए संसद’ रखा गया है.

TAGGED:After G20MPs from worldnow P20uniting in Delhi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article खुशखबरी: युवाओं के लिए बनेगी ‘MyBharat’ संस्था, मोदी कैबिनेट की मंजूरी, ये है मकसद
Next Article बक्सर ट्रेन हादसा: मृतकों को परिजनों को 10 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?