Ad image

अक्टूबर में इस दिन होगी रिलीज फिल्म ‘गडकरी’, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित है ये मूवी

ckitadmin
2 Min Read
Image Source : FILM POSTER

नितिन गडकरी के जीवन पर बनी “गडकरी” फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म मराठी मे बनाई गई है। इस फिल्म का पोस्टर सामने आया है। देश मे महामार्गों को नया रूप देने वाले और भारत के हाईवे-मैन के तौर पर पहचाने जाने वाले नितिन गडकरी के जीवन पर यह फिल्म बनाई गई है। पिछले कुछ सालों में कई राजनेताओं पर फिल्में बनी हैं और इस क्रम में अब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर बनी फिल्म 70 mm के पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में नितिन गडकरी की भूमिका किसने निभाई है, यह फिलहाल सस्पेंस रखा गया है और अभी सिर्फ फिल्म का पोस्टर ही रिलीज किया गया है। वहीं अब फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। गडकरी विदर्भ के पहले ऐसे नेता हैं जिनके जीवन पर 70 एमएम की स्क्रीन पर बायोपिक प्रदर्शित होने जा रही है। 27 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग भुसारी फिल्म गडकरी के निर्देशक हैं, इसकी कथा, पटकथा भी उनकी ही है और अक्षय देशमुख इस फिल्म के निर्माता हैं। आपको बताते चलें कि पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डॉक्टर मनमोहन सिंह, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जैसे कई नेताओं के जीवन पर आधारित फिल्में भी सिनेमा घरो में प्रदर्शित हो चुकी हैं।]]>

Share This Article
Leave a Comment