Ad image

300 साल पहले डूबे इस जहाज में है अरबों का खजाना, अब किया जाएगा ये काम

ckitadmin
2 Min Read
File Photo

कोलंबिया के एक जहाज की सेना ने तस्वीरें कुछ दिनों पहले साझा कीं है। यह जहाज 300 साल पुराना है और इसमें अरबों की राशि का खजाना है। हालांकि अधिक गहराई की वजह से इसे अभी तक निकाला नहीं जा सका है। यह जहाज अरबों की संपत्ति को अपने साथ ले जा रहा था, लेकिन समंदर की गहराइयों में डूब गया था। चार अवलोकन मिशन के जरिए 2015 में इसे खोजा गया था। लगभग 950 मीटर की गहराई पर मलबे का पता चला। ये स्पैनिश जहाज सैन जोस है, जो कोलंबिया के समुद्र तट के करीब डूब गया है। इस पर सोने, चांदी, चीनी मिट्टी के बर्तन, तलवारें और तोपें थीं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 अरब डॉलर बताई जा रही है। यह अब तक की सबसे महंगे डूबे जहाज में से एक है। संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में नौसेना की ओर से इन मिशनों को चलाया गया। इसमें पता चला कि यह इंसानी हस्तक्षेप से दूर हैं। इस पर लदी तोपें रेत से आधी ढकी हुई थी। इसके साथ ही जहाजों पर मौजूद चाय पीने वाले बर्तन भी दिखे। कांच की बोतलें और सोने के सिक्के भी इस दौरान दिखाई दिए। जहाज का टूटा हुआ हिस्सा भी इस दौरान दिखाई दिया है। ब्रिटिश जहाजों ने इसे 1708 में डुबो दिया था। इस पर 600 लोग सवार थे। इनमें अधिकतर लोग मारे गए थे। स्पैनिश साम्राज्य पर कब्जे के लिए यह युद्ध हुआ था। इस पर 64 तोपें लदी थीं, जिनमें से कुछ सन 1600 की हैं। जून में कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इस जहाज की तस्वीरें दुनिया के सामने रखी थी। यह जहाज कोलंबिया और स्पेन के बीच विवाद का कारण है। कोलंबिया का कहना है कि वह इससे मिलने वाली चीजों का एक म्यूजियम बनाएगा।]]>

Share This Article
Leave a Comment