By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: हरेला पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का हरित संकल्प, नैनीताल में फलदार पौधों का वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > हरेला पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का हरित संकल्प, नैनीताल में फलदार पौधों का वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू
उत्तराखंड

हरेला पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का हरित संकल्प, नैनीताल में फलदार पौधों का वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू

Pahad Vaarta
Last updated: July 15, 2026 2:47 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE
  • वन विभाग के सहयोग से लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे, जिला खान अधिकारी बोले— पूरे माह चलेगा अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का लिया संकल्प

 

नैनीताल। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, नैनीताल ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरित उत्तराखंड के निर्माण तथा पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

जिला खान अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि निदेशक के निर्देशानुसार जनपद में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर फलदार पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे माह लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित किए जा सकें।

अधिकारियों ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला उत्सव है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाने तथा हरित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

TAGGED:#हरेला_2026 #Harela #HaritUttarakhand #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Nainital #Environment #GoGreen #Uttarakhand #Nature

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 1.17 लाख से अधिक मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस
Next Article देहरादून महायोजना-2041 को जनसहभागिता का बल, आठवें दिन भी सुझावों की लगी झड़ी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?