By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: पंचायत चुनाव 2025: सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में स्क्रूटनी प्रक्रिया पर वर्चुअल बैठक आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > पंचायत चुनाव 2025: सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में स्क्रूटनी प्रक्रिया पर वर्चुअल बैठक आयोजित
उत्तराखंड

पंचायत चुनाव 2025: सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में स्क्रूटनी प्रक्रिया पर वर्चुअल बैठक आयोजित

Pahad Vaarta
Last updated: July 6, 2025 2:45 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE

✅ आरओ व एआरओ की जिम्मेदारी स्पष्ट, आपत्तियों के निस्तारण में पारदर्शिता के निर्देश

✅ जिला विकास अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से समझाया स्क्रूटनी का पूरा प्रोटोकॉल

✅ विकास खण्डों से सभी निर्वाचन अधिकारी वर्चुअल बैठक में शामिल

टिहरी गढ़वाल —त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन-2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 06 जुलाई 2025 को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में स्क्रूटनी प्रक्रिया को लेकर एक अहम वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

Contents
✅ आरओ व एआरओ की जिम्मेदारी स्पष्ट, आपत्तियों के निस्तारण में पारदर्शिता के निर्देश✅ जिला विकास अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से समझाया स्क्रूटनी का पूरा प्रोटोकॉल✅ विकास खण्डों से सभी निर्वाचन अधिकारी वर्चुअल बैठक में शामिलआरओ व एआरओ के कंधों पर स्क्रूटनी की पूरी ज़िम्मेदारीप्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई स्क्रूटनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारीवर्चुअल माध्यम से सभी विकास खण्डों से जुड़े अधिकारी

आरओ व एआरओ के कंधों पर स्क्रूटनी की पूरी ज़िम्मेदारी

सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्क्रूटनी प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्णय निर्वाचन अधिकारी (RO) और सहायक निर्वाचन अधिकारी (ARO) के विवेकाधिकार में होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निष्ठा व पारदर्शिता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि आपत्तियां प्राप्त होने की स्थिति में संबंधित पक्ष को उचित समय देकर उनका निस्तारण निर्वाचन नियमों के तहत किया जाए।

प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई स्क्रूटनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी

जिला विकास अधिकारी ने स्क्रूटनी प्रक्रिया को लेकर एक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी अधिकारियों को जानकारी दी।
प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए, ताकि किसी भी स्तर पर कोई भ्रम या त्रुटि ना हो।

वर्चुअल माध्यम से सभी विकास खण्डों से जुड़े अधिकारी

इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी एम.एम. खान, सहायक निर्वाचक अधिकारी विजय तिवारी के साथ-साथ सभी विकास खण्डों के RO, ARO एवं निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े अधिकारी वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article "State Election Commissioner Sushil Kumar conducting virtual meeting with district officials for Panchayat Elections 2025 पंचायत चुनाव 2025: राज्य चुनाव आयुक्त ने ली जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश
Next Article देहरादून की अधोईवाला वन भूमि पर भू-माफिया का कब्जा! राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने लगाए वन व राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?