By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: क्रिसमस और नए साल को लेकर थत्यूड़ पुलिस अलर्ट, होटल-टैक्सी संचालकों को दिए दिशा-निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > क्रिसमस और नए साल को लेकर थत्यूड़ पुलिस अलर्ट, होटल-टैक्सी संचालकों को दिए दिशा-निर्देश
उत्तराखंड

क्रिसमस और नए साल को लेकर थत्यूड़ पुलिस अलर्ट, होटल-टैक्सी संचालकों को दिए दिशा-निर्देश

Pahad Vaarta
Last updated: December 23, 2024 1:54 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE
  • धनोल्टी चौकी पर बैठक, CCTV से लेकर पार्किंग व्यवस्था तक निर्देश जारी

थत्यूड़। सोमवार को चौकी धनोल्टी परिसर में थानाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में क्रिसमस और नववर्ष की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, होटल, रिजॉर्ट्स, और कैंप संचालकों के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।

थानाध्यक्ष थत्यूड़ अमित शर्मा ने सभी संचालकों को सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी होटलों और रिजॉर्ट्स में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सही स्थिति में होने चाहिए। बाहर से आने वाले सभी आगंतुकों का प्रॉपर पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए।

31 दिसंबर को साउंड सिस्टम पर नियंत्रण:
अमित शर्मा ने निर्देश दिया कि 31 दिसंबर की रात साउंड सिस्टम की ध्वनि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप होनी चाहिए। सभी गेस्ट के वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क हों।

शराब और हुड़दंग पर सख्ती:
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति शराब के नशे में हुड़दंग करता है या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

सघन वाहन चेकिंग अभियान:
गोष्ठी समाप्त होने के बाद चौकी धनोल्टी बैरियर पर पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर एसआई बलवीर रावत चौकी प्रभारी धनोल्टी और प्रकाश जीना सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

TAGGED:31st DecemberChristmasnew yeartehriThatyur police

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चिन्यालीसौड़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहनों को किया सीज, 80,150 रुपये जुर्माना
Next Article मसूरी में बीजेपी ने झोंकी ताकत, जनता से की विकास के लिए वोट देने की अपील
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?