By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: चिन्यालीसौड़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहनों को किया सीज, 80,150 रुपये जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > चिन्यालीसौड़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहनों को किया सीज, 80,150 रुपये जुर्माना
उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहनों को किया सीज, 80,150 रुपये जुर्माना

Pahad Vaarta
Last updated: December 23, 2024 1:23 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE

चिन्यालीसौड़: भागीरथी नदी के जलस्तर में कमी के चलते खच्चरों द्वारा जमा अवैध उपखनिज को ट्रकों और पिकअप वाहनों के जरिए परिवहन किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। सोमवार को तहसीलदार चिन्यालीसौड़ धनीराम डंगवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए तीन वाहनों को सीज कर 80,150 रुपये का जुर्माना लगाया।

तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने बताया कि बड़ेथी के पास एक ट्रक (संख्या UK 010 CA 1316) में 12 टन रेत और पिकअप वाहन (संख्या UK 07 CA 8748) में 3 टन रेत भरी पाई गई। वाहन चालकों के पास वैध दस्तावेज न होने पर ऑनलाइन चालान काटे गए।

इसके अलावा धरासू-चिन्याली मोटर मार्ग पर एक अन्य ट्रक (संख्या UK 10 CA 3146) में 14 टन डस्ट और बजरी भरी मिली, लेकिन चालक वैध ई-रवन्ना प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। टीम ने इसे भी सीज कर दिया।

प्रभारी जिला खनन अधिकारी उत्तरकाशी प्रदीप कुमार ने कहा कि जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

इस कार्रवाई में खनन विभाग से सहायक खनिज पर्यवेक्षक विजय कुटी, सर्वेयर शिवम भंडारी, और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

TAGGED:Chinyalisaur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article थत्यूड़: पोक्सो अधिनियम में वांछित साहिल रांगड़ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next Article क्रिसमस और नए साल को लेकर थत्यूड़ पुलिस अलर्ट, होटल-टैक्सी संचालकों को दिए दिशा-निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?