Ad image

ममता के मंत्री फिरहाद हकीम फंस गए जॉब घोटाले में, CBI ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

ckitadmin
1 Min Read
फ़ाइल फ़ोटो

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कई जगह ताबड़तोड़ छापेमारी की है. सीबीआई की ये छापेमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री फिरहाद हकीम पर हुई है. जांच एजेंसी ने फिरहाद हकीम पर ये छापेमारी बंगाल में नागरिक निकायों में की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर की है. अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले में ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के आवास पर भी छापेमारी हुई है.

आपको बताते चले कि सीबीआई की एक टीम आज सुबह फिरहाद हकीम के ठिकाने पर पहुंची थी. फिरहाद हकीम का आवास दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में है. बड़ी बात यह है कि इस दौरान सीबीआई के अधिकारी अपने साथ केंद्रीय बलों की एक टुकड़ी में लेकर गए थे. फिरहाद हकीम ममता सरकार में शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री है. वह राजधानी कोलकाता के महापौर भी हैं. कहा जाता है कि टीएमसी के संगठन में हकीम का अच्छा खासा प्रभाव है.

Share This Article
Leave a Comment