- जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की मजिस्ट्रियल जांच व वैज्ञानिक परीक्षण
टिहरी 13 दिसंबर 2025| जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा जनपद में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा–135 के अंतर्गत वैज्ञानिक विश्लेषण की कार्यवाही संपन्न की गई।
दो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की हुई जांच
प्रकरण–1 के तहत वाहन संख्या UK14PA1769 तथा प्रकरण–2 के अंतर्गत वाहन संख्या UK07CD6130 की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। जांच के दौरान दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों को चिन्हित करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलुओं का गहन परीक्षण किया गया।
सड़क, वाहन और तकनीकी स्थिति का परीक्षण
जांच प्रक्रिया में सड़क की भौतिक स्थिति, वाहन की तकनीकी अवस्था, दुर्घटना के संभावित कारणों सहित अन्य संबंधित तथ्यों का सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया। संबंधित जांच रिपोर्ट तैयार कर सक्षम स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान एडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, एआरटीओ टिहरी सतेंद्र राज, अधिशासी अधिकारी पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर प्रवीण कर्णवाल, नायब तहसीलदार विजय गुसाईं, आरआई नीलेश कुमार मजुमदार तथा एसआई देवप्रयाग दीपक लिंगवाल उपस्थित रहे।

