By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: हटवाल गांव में चला स्वच्छता अभियान, 20 किलो प्लास्टिक कचरा किया एकत्रित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > हटवाल गांव में चला स्वच्छता अभियान, 20 किलो प्लास्टिक कचरा किया एकत्रित
उत्तराखंड

हटवाल गांव में चला स्वच्छता अभियान, 20 किलो प्लास्टिक कचरा किया एकत्रित

Pahad Vaarta
Last updated: October 8, 2026 12:00 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर और रास्तों की हुई सफाई, छात्र-छात्राओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

थत्यूड़/सकलाना। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटवाल गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के रास्तों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान करीब 20 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सरियाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर विद्यालय परिसर तथा रास्तों की सफाई की। एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण करने के साथ ही लोगों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण में सभी का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करने का आह्वान किया।

अभियान में शिक्षक प्रदीप उनियाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला हटवाल, कृष्णा नेगी, अंशुल हटवाल, रोहित हटवाल, प्रियाशी, गौरी, अनुराग, रिया, पिया, महेश, दिव्या सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

TAGGED:#सेवा_संकल्प_अभियान #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छता_अभियान #हटवाल_गांव #सकलाना #थत्यूड़ #जौनपुर #टिहरी_गढ़वाल #स्वच्छ_भारत #प्रधानमंत्री_मोदी #विकसित_भारत2047 #UttarakhandNews #TehriNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गढ़भोज दिवस पर पहाड़ी व्यंजनों की महक से महका थत्यूड़ कॉलेज
Next Article पेयजल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, लाइन इंटरसेक्शन पर दिए कड़े निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?