Ad image

ऑपरेशन प्रहार में टिहरी पुलिस का बड़ा एक्शन: जानकी पुल पर अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

Pahad Vaarta
2 Min Read
  • मुनिकीरेती थाना पुलिस की देर रात सघन चेकिंग में खुलासा, एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है अभियान

ऋषिकेश–मुनिकीरेती सीमा से सटे जानकी पुल क्षेत्र में टिहरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जनपद को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस की टीमें रात-दिन चेकिंग अभियान में जुटी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान 24 मई की देर रात जानकी पुल क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित प्रसाद पुत्र चंडी प्रसाद निवासी कर्नल ग्राउंड, कर्जन रोड डालनवाला, देहरादून के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रायपुर क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र 37 वर्ष बताई जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी और कांस्टेबल सिंह राज शामिल रहे।

टिहरी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment