By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों संग की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों संग की बैठक
उत्तराखंड

कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों संग की बैठक

Pahad Vaarta
Last updated: September 13, 2025 12:05 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE

दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी से मांगे सुझाव

हरिद्वार। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले को सुव्यवस्थित, दिव्य और भव्य ढंग से आयोजित करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, स्टेक होल्डर्स, श्रीगंगा सभा, व्यापार मंडलों, प्रेस क्लब और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

Contents
दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी से मांगे सुझावमुख्य सचिव ने जताई सभी से अपेक्षासुझाव होंगे शामिलबैठक में मौजूद रहे

मुख्य सचिव ने जताई सभी से अपेक्षा

मुख्य सचिव ने उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुंभ मेले का सफल संचालन तभी संभव है जब सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि “हर कुंभ मेले की सफलता सामूहिक प्रयासों पर आधारित रही है। आगामी कुंभ मेला भी तभी दिव्य और भव्य बनेगा जब सभी विभाग, संस्थाएं और समाज मिलकर योगदान देंगे।”

सुझाव होंगे शामिल

मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी सुझावों को मेला अधिकारी और जिलाधिकारी के माध्यम से शामिल किया जाएगा। आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे और व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

बैठक में मौजूद रहे

बैठक में महापौर किरण जैसल, मेला अधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के. सिंह, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, होटल एसोसिएशन सचिव अमित चौहान, धर्मशाला समिति अध्यक्ष महेश गौड़, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य व्यापार मंडल तेज प्रकाश साहू, जिला महामंत्री प्रदेश व्यापार मंडल संजय त्रिवाल, महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सेठी सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत होगी प्राथमिकता : जिलाधिकारी
Next Article टिहरी गढ़वाल में उपराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?