By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
उत्तराखंड

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

Pahad Vaarta
Last updated: June 12, 2025 1:16 pm
Pahad Vaarta
Share
4 Min Read
SHARE
  • गणेश जोशी बोले – प्रधानमंत्री मोदी भारत को नए युग की ओर ले जा रहे हैं

रुद्रपुर, 12 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज रुद्रपुर नगर निगम सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री तथा ऊधमसिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए।

Contents
स्वच्छता ऐप का शुभारंभ व स्थानीय महिलाओं को मिला सम्मानप्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का किया उल्लेखजनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व शैली और केंद्र सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि –
“बीते 11 सालों में भारत आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और वैश्विक नेतृत्व की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।”

स्वच्छता ऐप का शुभारंभ व स्थानीय महिलाओं को मिला सम्मान

इस अवसर पर स्वच्छता ऐप का औपचारिक लोकार्पण किया गया। साथ ही, जी-20 सम्मेलन के दौरान विस्थापित दुकानदारों को आवंटन पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर मंत्री ने सराहना की। उन्होंने आजीविका केंद्र की महिलाओं को 4 सिलाई मशीनें, 3 पीको मशीनें और 1 इंटरलॉक मशीन भेंट कीं।

नगर निगम के प्रशिक्षण केंद्र से ऐप्पण और जूट उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण लेने वाली 40 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
स्वच्छता कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई नायकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, जबकि पर्यावरण मित्रों को सेफ्टी किट देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का किया उल्लेख

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि

  • आयुष्मान भारत योजना से लाखों गरीबों को मुफ्त इलाज मिला है।
  • डीबीटी के ज़रिए 44 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए गए।
  • महिलाओं को 33% आरक्षण, तीन तलाक पर रोक, लखपति दीदी, मुद्रा योजना जैसी पहलें सशक्तिकरण का प्रमाण हैं।
  • युवाओं के लिए नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास योजनाएं लाई गईं।
  • भारत आज तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल लेनदेन में अग्रणी है।
  • अनुच्छेद 370 हटाना, वक्फ कानून में सुधार, और तीन तलाक खत्म करना जैसी ऐतिहासिक पहलें की गईं।
  • रक्षा निर्यात में 30 गुना वृद्धि, और आतंकवाद के प्रति सख्त रवैया अपनाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों और सैनिकों दोनों की बराबर चिंता करते हैं। बीते वर्षों में किसानों के हित में लिए गए फैसलों के चलते उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, सीडीओ मनीष कुमार, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष केके दास, वेद ठुकराल, हिमांशु शुक्ला, पारस चुघ, राजन राठौर, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, विवेक सक्सेना, सुनील ठुकराल, हरजीत राठी, विजय तोमर, राजेश जग्गा, राजेश कामरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

TAGGED:uttrakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा हो या अतिक्रमण – हर मोर्चे पर तैयार है उत्तराखंड सरकार: मुख्यमंत्री
Next Article योग से होगा स्वस्थ जीवन का संचार: फकोट में आयोजित हुआ आयुष विभाग का जनजागरूकता कार्यक्रम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?