By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: घुत्तू में आपदा से प्रभावित गांवों का CDO ने लिया जायजा, राहत कार्यों में तेजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड सरकार > घुत्तू में आपदा से प्रभावित गांवों का CDO ने लिया जायजा, राहत कार्यों में तेजी
उत्तराखंड सरकार

घुत्तू में आपदा से प्रभावित गांवों का CDO ने लिया जायजा, राहत कार्यों में तेजी

Pahad Vaarta
Last updated: August 23, 2024 2:48 pm
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE

टिहरी। घुत्तू क्षेत्र के आपदाग्रस्त गांवों का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेंढू सिंदवाल, पुजार, भल्डगांव, गवाणा सहित अन्य प्रभावित गांवों में जाकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। रा.इ.का. घुत्तू में आयोजित बैठक में उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल और विद्युत लाइनों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। घुत्तू क्षेत्र के खाल, गवाणा तल्ला, गवाणा मल्ला, सटियाला, गेवलखुड़ा और मिंडू गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि सिंदवाल, भटगांव, कैलबागी और रीह गांवों में बिजली बहाली का काम प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि भिलंग घाटी के घुत्तू/गंगी और धोपड़धार क्षेत्रों में अतिवृष्टि, भूस्खलन, और बादल फटने से हुई क्षति का आकलन करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिन के भीतर भूमि कटाव और कृषि फसल क्षति का विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि गुरुवार रात अतिवृष्टि और बादल फटने से बालगंगा क्षेत्र के गांव गेंवाली में भी आवासीय भवन, कृषि भूमि, ग्राम संपर्क मार्ग, पेयजल और विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी मो. असलम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

TAGGED:tehri

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी के दूधली भद्रराज मंदिर में दो दिवसीय भद्रराज मेला सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने दूध, घी और मक्खन से किया भगवान बलराम का अभिषेक
Next Article टिहरी के नए एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पत्रकारों संग की शिष्टाचार भेंट, साझा की प्राथमिकताएं
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?