By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून को मिलेगा नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट छांव’ ने लगाए 11,000 से अधिक पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > देहरादून को मिलेगा नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट छांव’ ने लगाए 11,000 से अधिक पौधे
उत्तराखंड

देहरादून को मिलेगा नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट छांव’ ने लगाए 11,000 से अधिक पौधे

Pahad Vaarta
Last updated: July 8, 2024 3:14 am
Pahad Vaarta
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास मेल्टिंग मोमेंट्स ने “प्रोजेक्ट छांव” के अंतर्गत रविवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। राजकीय पॉलिटेक्निक के पास, नाला पानी रोड, आमवाला, देहरादून शहर में लगभग 11,000 से अधिक पौधे रोपे गए। इससे पहले इन संस्थाओं ने दून के विभिन्न इलाकों में तुलसी के 15,000 पौधे बांटे थे। इस पौधारोपण को जारी रखने और लगाए गए सभी पौधों की पांच साल तक देखभाल करने का निर्णय लिया गया है।

दून में इस साल तापमान पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इस समस्या का समाधान शहर को हरियाली का आवरण पहनाकर ही दूर किया जा सकता है। इसी सोच के साथ उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास ने “प्रोजेक्ट छांव” के संचालन का निर्णय लिया। इस अभियान में शहरवासियों को आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रोजेक्ट छांव का थीम सॉंग भी लांच किया गया। वृहद पौधारोपण अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक संस्थाओं ने जानकारी दी कि इस पहल से न केवल शहर की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस छोटी सी पहल से हम अपने शहर को और बेहतर और स्वच्छ-सुंदर बना सकते हैं। इस अभियान में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।

प्रोजेक्ट छांव की पहल को रायपुर विधायक उमेश शर्मा, राज्य मंत्री ज्योतिप्रसाद गैरोला, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, प्रमुख व्यवसायी अनिल गोयल सहित शहर के बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग मिला।

इस पहल को क्रिएटिव माइंड्स, ओहो रेडियो, रेड एफ एम, डिस्कवर मैगज़ीन, द गढ़वाल पोस्ट, द मैड फाउंडेशन, इनटू द फ्यूचर और ज़टपट डिलीवरी ने भी सहयोग दिया।

TAGGED:हरेला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article महिलाओं के लिए बड़ी खबर: सहकारी संस्थाओं में 33% आरक्षण, उत्तराखंड सरकार का क्रांतिकारी निर्णय
Next Article कावड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएम सख्त: आधी-अधूरी तैयारियों पर अधिकारी का वेतन रोका
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?