राजीव डोभाल
नैनबाग : टिहरी जिले के धनोल्टी तहसील के अंतर्गत थत्यूड़ नैनबाग मोटर मार्ग पीपलखेत के पास बीती देर रात्रि एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थानाध्यक्ष थत्यूड़ विनोद कुमार ने बताया कि वाहन संख्या UK07BF 2674 रात करीब 10 बजे के आसपास पीपलखेत के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के समय कार में देवेंद्र बिष्ठ (उम्र 33 वर्ष), पुत्र किशन बिष्ट, बीडी पांडे हॉस्पिटल, मल्लीताल, नैनीताल; डॉ. अजय पुरसोडा (उम्र 33 वर्ष), पुत्र देवचंद पुरसोडा, ग्राम कंडीसौड़, थाना छाम, टिहरी गढ़वाल; और विकास उनियाल (उम्र 35 वर्ष), पुत्र वीर चंद उनियाल, ग्राम उनियाल गांव, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल सवार थे।
घायल व्यक्तियों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस द्वारा तुरंत रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों और बचाव दलों की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सकी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

