By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Pahaad VaartaPahaad VaartaPahaad Vaarta
Search
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Reading: टिहरी गढ़वाल में समूह और उद्यमियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Pahaad Vaarta > Blog > उत्तराखंड > टिहरी गढ़वाल में समूह और उद्यमियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल में समूह और उद्यमियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Pahad Vaarta
Last updated: May 22, 2024 11:55 am
Pahad Vaarta
Share
3 Min Read
SHARE
  • टिहरी गढ़वाल में उत्पाद पैकेजिंग व उद्यम स्थापना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • विशेषज्ञों ने खाद्य सुरक्षा, पैकेजिंग, लेबलिंग, और उद्यम पंजीकरण पर दी तकनीकी जानकारी
  • कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों ने अपने अनुभव साझा किए

टिहरी गढ़वाल, 22 मई: बुधवार को नगर पालिका परिषद् कम्युनिटी हॉल, टिहरी गढ़वाल में समूह, सहकारिता और व्यक्तिगत उद्यमियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग, एफ.एस.एस.ए.आई. पंजीकरण, उद्यम स्थापना, वैधानिक औपचारिकताओं एवं सरकारी विभागीय योजनाओं पर जानकारी दी गई।

Contents
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया उद्घाटनपैकेजिंग और लेबलिंग पर विशेष ध्यान देने की अपीलविशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारीप्रमुख अधिकारी और विशेषज्ञ रहे उपस्थित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया उद्घाटन

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन और बिक्री से ही यह संभव हो सकता है। दीक्षित ने समूहों और उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा, उद्यम पंजीकरण, पैकेजिंग, लेबलिंग और रोजगार परक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पैकेजिंग और लेबलिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील

जिलाधिकारी ने समूहों द्वारा किए गए पैकेजिंग सुधार की प्रशंसा की और कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी है, लेकिन क्षमता निर्माण की जरूरत है। उन्होंने पीडी डीआरडीए को हर ब्लॉक में अच्छा काम करने वाले समूहों के अनुभव साझा करने को कहा। इस मौके पर कीर्तिनगर से रंजना रावत, जाखणीधार से भारती गुनसोला और व्यक्तिगत उद्यमी सुशान्त उनियाल ने अपने कार्य अनुभव साझा किए।

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने खाद्य सुरक्षा (FSSAI) पंजीकरण, पैकेजिंग, लेबलिंग, उद्यम पंजीकरण, लाइसेंसिंग, ट्रेडमार्क, मिलेट्स उत्पादन, प्रोसेंसिंग और जीएसटी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर तकनीकी जानकारी दी। इसके साथ ही उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, उरेडा, कृषि, पशुपालन, नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और बैंक लिंकेज पर भी जानकारी दी गई।

प्रमुख अधिकारी और विशेषज्ञ रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, डीडीओ मो. असलम, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीवीओ आशुतोष जोशी, एलडीएम मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, विशेषज्ञ और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

TAGGED:dm tehri

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी में गढ़वाल जल संस्थान की सीवरेज में किचन बेस्ट डालने वालों पर कार्यवाही, 100 से अधिक लोगो को थमाया नोटिस
Next Article कैम्पटी बाजार में पेयजल समस्या से जनता में आक्रोश, दो दिन में हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pahaad VaartaPahaad Vaarta
Follow US
© 2023 Pahaad Vaarta. All Rights Reserved. Developed By: Tech Yard Labs
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?