Ad image

इजराइल-हमास जंग में सऊदी प्रिंस का बड़ा बयान, मिडिल ईस्ट में मची हलचल

ckitadmin
1 Min Read
Image Source : FILE

इजराइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जोरदार संघर्ष जारी है। अब तक इस युद्ध में दोनों पक्षों के करीब 1,600 लोगों की मौत हो चुकी है। युद्ध के तीसरे दिन इजराइल हमास द्वारा दक्षिणी शहरों में किए गए हमलों में मारे गए लोगों के शव तलाश रहा है। इस भीषण जंग के बीच सऊदी अरब के क्राउन ​प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से मिडिल ईस्ट में खलबली मच गई है।

सऊदी अरब प्रिंस ने कहा कि वह शांति लाने के लिए फलस्तीनियों के साथ खड़ा है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से कहा कि वह इस्राइल पर हमास के हमले के बाद बढ़े संघर्ष को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। सऊदी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महमूद अब्बास से कहा कि खाड़ी साम्राज्य फलस्तीनी लोगों को उनके अधिकारों को दिलवाने, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को प्राप्त करने और न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment